फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटके का पानी पीने से हो गई बेटे की मौत, मां की हालत भी गंभीर, वजह का नहीं चल पाया पता

Wed, 01 May 2019 06:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भट्टूकलां (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गेहूं की कटाई के दौरान खेत में रखे मटके का पानी पीने के बाद गांव पीलीमंदौरी में एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि उसकी मां हिसार के एक निजी अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही है। अभी तक मामले के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो प्रथम दृष्टया ये माना जा रहा है कि मटके में किसी जहरीले जीव के गिरने से पानी जहरीला हो गया था और इसे पीने के कारण महिला व उसके बेटे की हालत बिगड़ी। 

मृतक बच्चे की पहचान हिम्मत (12) के रूप में हुई है जबकि उसकी मां रामेती देवी को अभी तक होश नहीं आया है। घटना सोमवार शाम की बताई गई है। मंगलवार सुबह मृतक हिम्मत के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


बच्चे को खेत में तबीयत बिगड़ने से आई उल्टियां 
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को गांव पीलीमंदौरी निवासी शंकरलाल का परिवार गेहूं के खेत में कटाई के बाद भरोटे बांध रहे थे। इस दौरान शंकर लाल की पत्नी रामेती देवी व 12 वर्षीय लड़के हिम्मत की तबीयत बिगड़ गई। इन्हें उल्टियां शुरू हो गई। मां-बेटा की तबीयत बिगड़ने के बारे में अन्य परिजनों को अवगत करवाया गया। 

विज्ञापन

परिजन दोनों को भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया। सोमवार देर रात अग्रोहा में हिम्मत सिंह ने दम तोड़ दिया। महिला को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
 
इसी गांव में सप्ताह पहले गेहूं कटाई के दौरान बिगड़ी थी महिला की तबीयत, हुई थी मौत
गांव पीलीमंदौरी में गेहूं कटाई के दौरान तबीयत बिगड़ने का ये दूसरा मामला सामने आया है। तकरीबन एक सप्ताह पहले इसी गांव में एक महिला की गेहूं कटाई के समय तबीयत बिगड़ गई थी और उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस बीच सोमवार शाम ऐसे ही एक और हादसे में 12 साल के बच्चे की मौत और दूसरी महिला की गंभीरावस्था के चलते गांव में खौफ का माहौल है।

दूसरी ओर इस सीजन में गेहूं कटाई के दौरान हुए हादसों में अब तक पांच लोग जान गवां चुके हैं। इनमें से गांव पीलीमंदौरी की ही एक महिला थी जबकि गांव तामसपुरा में कंबाइन के हाइवोल्टेज तारों की चपेट में आने से तामसपुरा के दो युवकों की मौत हो गई थी। उससे पहले गांव फुलां में कंबाइन से गिरकर एक हेल्पर की भी मौत हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें