फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला: एसओआई के देहात प्रधान ने इनोवा गाड़ी में खुद को मारी गोली, कनपटी के आर-पार हुई, गाड़ी का शीशा तोड़ निकली

Thu, 25 Nov 2021 07:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

स्टूडेंट आर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया के कपूरथला देहात प्रधान ने खौफनाक कदम उठा लिया। अपनी कार पर उन्होंने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद की वजह से यह खौफनाक कदम उठाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकाली दल के स्टूडेंट विंग स्टूडेंट आर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (एसओआई) के जिला कपूरथला (देहात) प्रधान ने अपनी इनोवा गाड़ी में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कनपटी पर रखकर चलाई गोली दिमाग से पार होकर इनोवा की पिछली सीट का शीशा तोड़कर निकल गई।

विज्ञापन


युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना सदर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। उधर, थाना सदर पुलिस की ओर से पारिवारिक सदस्यों के बयान पर 174 की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय अमरजोत सिंह निवासी गांव माधोझंडा अपनी इनोवा पर सवार होकर गांव रजापुर के समीप परिजनों से मिलने आया था। इस दौरान उसने वहां पर घरेलू विवाद के चलते गाड़ी में बैठे ही अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


डीएसपी कपूरथला सुरिंदर सिंह ने बताया कि मृतक ने पारिवारिक विवाद के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का खौफनाक कदम उठाया है। मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बताते चलें कि अमरजोत सिंह को कुछ दिन पहले ही एसओआई के देहात प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें