फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: मोबाइल छीनने का विरोध करने पर युवक को मारे चाकू, कोमा में, दस दिन पहले ही बिहार से आया था साहिल

Tue, 28 Feb 2023 10:52 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

साहिल के माता-पिता व भाई-बहन बिहार के गांव में रहते हैं। भाई पार्ट टाइम नौकरी करता है और उसकी एक छोटी बहन है। पिता कपड़े का काम करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद से सभी सदमे में हैं। साहिल की हालत अभी गंभीर है। रविवार रात 9 बजे से साहिल के तीन ऑपरेशन हो चुके हैं और अभी तक वह कोमा में है।
विज्ञापन
साहिल - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दस दिन पहले बिहार से काम की तलाश में चंडीगढ़ आए एक युवक से झपटमारों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करते हुए युवक झपटमारों से भिड़ गया। यह देख बदमाशों ने तेजधार चाकू से उस पर ताबड़तोड़ कई वार किए। युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। झपटमार उसका मोबाइल और पर्स लूटकर भाग निकले। 21 वर्षीय साहिल अब कोमा में है। उसे जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


साहिल के छोटे दादा प्रमोद जायसवाल ने बताया कि उनका पोता साहिल 10 दिन पहले ही काम की तलाश में बिहार से आया था। वह 12वीं पास है और एसी का काम सीख रहा है। रविवार को वह उसे बाजार में एक काम के लिए लेकर गए थे। उन्हें समय लग रहा था तो उन्होंने शाम करीब सात बजे साहिल को दड़वा स्थित घर जाने को कह दिया। साहिल सुंदर नगर से दड़वा की तरफ जा रहा था और उसके हाथ में मोबाइल था। जब वह लोहे के फाटक के पास पहुंचा तो कुछ बदमाशों ने चाकू दिखाकर उससे मोबाइल छीनने की कोशिश की। प्रमोद ने बताया कि साहिल चंडीगढ़ में नया है, उसे यहां होने वाले अपराध की जानकारी नहीं थी। ऐसे में वह झपटमारों से भिड़ गया। इसके बाद बदमाशों ने उसके सिर, सीना, पेट और बाजू पर वार चाकू से कई वार कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पुलिस पुलिस साहिल को जीएमसीएच-32 ले गई।

प्रमोद ने बताया कि साहिल की हालत अभी गंभीर है। डॉक्टरों ने अब तक मिलने नहीं दिया है और साहिल की हालत के बारे में भी अच्छे से नहीं बताया जा रहा। कहा कि रविवार रात 9 बजे से साहिल के तीन ऑपरेशन हो चुके हैं और अभी तक वह कोमा में है। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन


देर रात साहिल का परिवार बिहार से पहुंचा चंडीगढ़
साहिल के माता-पिता व भाई-बहन बिहार के गांव में रहते हैं। भाई पार्ट टाइम नौकरी करता है और उसकी एक छोटी बहन है। पिता कपड़े का काम करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद से सभी सदमे में हैं। देर रात साहिल का परिवार बिहार से चंडीगढ़ पहुंच गया। उन्होंने बताया कि साहिल बहुत शांत स्वभाव का है और ज्यादा किसी से बातचीत भी नहीं करता।

पुलिस को देखकर पता चला साहिल को मारा है चाकू
साहिल के छोटे दादा प्रमोद ने बताया कि काम खत्म करने के बाद जब वह दड़वा गैस कॉलोनी स्थित घर पहुंचे तो पता चला साहिल अब तक घर नहीं पहुंचा है जबकि वह उनसे पहले निकला था। उसका फोन भी बंद था। थोड़ी देर इंतजार करने के बाद वह उसे उसे ढूंढने निकल गए। जब वह लोहे वाले रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कुछ पुलिसकर्मी झाड़ियों में टॉर्च की रोशनी में कुछ ढूंढ रहे हैं। पूछा तो पता चला झपटमारों ने एक युवक को चाकू मारा है। पता किया तो घायल युवक साहिल ही निकला। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें