एक व्यक्ति ने जमीन विवाद में पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद को गोली मार ली। घटना पंजाब के गांव बहादुरपुर(मानसा) की है। महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आरोपी को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बरेटा थाना मुखी कुलवंत सिंह ने बताया कि गांव बहादुरपुर निवासी तेजा सिंह ने अपने बयान में बताया है कि उसके भतीजे बूटा सिंह और उसकी पत्नी मलकीत कौर के बीच मायके की जमीन को लेकर घरेलू क्लेश चल रहा था। शनिवार रात करीब 8 बजे घर के सभी लोग रोटी खा रहे थे।
इस दौरान बूटा सिंह और मलकीत कौर के बीच झगड़ा हो गया। गुस्साए बूटा सिंह ने अपनी दोनाली बंदूक से मलकीत कौर को गोली मार दी। इसके बाद उसने अपने मुंह में बंदूक डालकर फायर कर दिया।
तुरंत एबुलेंस बुलाकर दोनों को बुढलाडा के अस्पताल में ले जाया गया जहां पर मलकीत कौर की मौत गई जबकि बूटा सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। बरेटा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।