फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी के शक में गुप्तांग काटा, मौत

Sun, 16 Nov 2014 08:17 PM IST
रीता तिवारी/अमर उजाला, कोलकाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता में चोरी के आरोप में पकड़े गए एक युवक की जमकर पिटाई किए जाने के बाद उसका गुप्तांग काट दिया गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक यह घटना कोलकाता के सरकारी एनआरएस मेडिकल कालेज अस्पताल की है।
विज्ञापन


अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हॉस्टल और आसपास के इलाके से मोबाइल और लैपटॉप समेत दूसरी कई चीजें गायब हो रही थीं। रविवार को कुछ जूनियर डाक्टरों ने 28 वर्ष के एक युवक को मोबाइल चुराते रंगे हाथों पकड़ लिया। वह लोग उसे पकड़ कर एक कमरे में ले गए। वहां कथित तौर पर उसका गुप्तांग काट दिया गया और उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मेडिकल कॉलेज की संचालन समिति की अध्यक्ष और महिला व बाल कल्याण मंत्री शशि पांजा ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भी कहा कि घटना की जांच की जा रही है और कानून अपना काम करेगा। महानगर के इंटाली थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो जूनियर डाक्टरों और हॉस्टल कैंटीन के दो कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें