फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी वासी एनआरआई को शराब तस्कर ने गोली मारी, गंभीर

Fri, 13 May 2016 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
एनआरआई को गोली मारने की जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब के जालंधर में गांव सोफीपिंड में एक शराब तस्कर ने एनआरआई पर दो गोलियां दागकर उसे घायल कर दिया। एनआरआई को जोशी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एनआरआई गुरमेल सिंह आठ महीने पहले ही जर्मनी से आया था। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी जोरावर और एनआरआई गुरमेल सिंह में पहले अच्छे संबंध थे। बाद में वे किसी बात पर रंजिश रखने लगे। पुलिस ने ढाई महीने पहले आरोपी जोरावर को अवैध शराब समेत काबू किया था। वह चार दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था।

आरोपी जोरावर को शक था कि उसको एनआरआई ने रंजिश के तहत गिरफ्तार करवाया है। वीरवार को आरोपी जोरावर ने बदला लेने के लिए एनआरआई पर गोलियां दाग दीं। इस दौरान उसके साथ चार अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गुरमेल सिंह को जोशी अस्पताल दाखिल करवाया गया है, उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गुरमेल पर दो गोलियां दागी गई हैं, जो उसकी दाहिनी जांघ पर लग गई। आरोपी के साथ चार और लोग थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें