पंजाब के तरनतारन क्षेत्र में एक जीजा के अपनी मूक बधिर साली के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। थाना सरहाली की पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी गिरफ्तारी बाकी है। पीड़िता का सरकारी अस्पताल तरनतारन से मेडिकल करवाया गया जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई है।