फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई लापता हो गया तो भाभी से कर ली शादी, अब अंजाम दिया ये कांड

Mon, 30 Oct 2017 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
गन शॉट
विज्ञापन
भाई के लापता होने के बाद भाभी को अपना लिया और उससे शादी कर ली, लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उसने खौफनाक कांड अंजाम दे दिया। घटना हरियाणा के रोहतक की है। एक व्यक्ति ने रविवार सुबह अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। सौतेले बेटे का जन्मदिन मनाने और खाना बनाने को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हुई थी। पत्नी को गोली मारने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


होश में आते ही उसने पूछा कि पत्नी जिंदा है या नहीं। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव डोभ निवासी प्रीति (32) की शादी 29 नवंबर 2010 को आजादगढ़ निवासी जसबीर के साथ हुई। जसबीर का एक बेटा निर्भय है। वर्ष 2012 में जसबीर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी समय तक उसका सुराग नहीं लगा तो वर्ष 2013 में प्रीति की शादी जसबीर के छोटे भाई जितेंद्र से कर दी गई। इसके बाद प्रीति की एक सवा साल की बेटी प्रीसा और चार माह की छोटी बेटी खुशी है।

शनिवार को जितेंद्र के सौतेले बेटे निर्भय का जन्मदिन था। इसी दौरान जितेंद्र और प्रीति का किसी बात पर झगड़ा हो गया। परिजनों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया। जन्मदिन मनाने के बाद जितेंद्र बाहर चला गया और तड़के करीब तीन बजे नशे में धुत होकर आया। इसके बाद उसने प्रीति से खाना बनाने को कहा। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्से में जितेंद्र ने पिस्तौल से प्रीति के सीने में गोली मार दी। इसके बाद खुद के पेट में भी गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर परिजन रसोई में पहुंचे। दोनों को पीजीआई लाया गया। डॉक्टरों ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया, जबकि जितेंद्र को भर्ती कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें