फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जा करने की शिकायत

Mon, 30 Oct 2017 12:06 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
एसपी आफिस में शिकायत करने पहुंचे पीड़ित परिवार के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जमीन पर कब्जा करने से मना करने पर महिला को जानमाल की धमकी दी। पीड़िता ने एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

कोतवाली फतेहगढ़ के गांव बुढ़नामऊ निवासी सरजूदेवी पत्नी भुजबल सिंह ने रविवार को अपने गांव के कई लोगों के साथ एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।

महिला का कहना था कि मकान के पास में ही उसका खेत है। उस खेत पर कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर जब इसका विरोध किया तो उसे जानमाल की धमकी दी गई। दिए गए पत्र में कहा गया कि उसका बेटा बरेली में सिपाही है।

उसे भी झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दे रहे हैं। एसपी मृगेंद्र सिंह ने फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें