फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपित को बंधकर बनकर लाखों रुपये लूटने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
ग‌िरफ्तार - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
भाई रणधीर सिंह नगर के कारोबारी संजय कुमार के पिता मदन लाल और माता काका रानी को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाला उनका ड्राइवर ही निकला। उनके ड्राइवर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट गाड़ी, चार लाख रुपये की नगदी और रिवॉल्वर बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस ने ड्राइवर केवल कृष्ण, उसके दोस्त जगदेव सिंह उर्फ जग्गा, जगजीत सिंह और गुरमेल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 

डीसीपी ध्रुमन निंबले और एडीसीपी क्राइम बलकार सिंह ने कहा कि आरोपी केवल सिंह कारोबारी संजय कुमार के पास बतौर ड्राइवर काम करता था। कुछ समय से वह उनके पिता और माता के पास काम कर रहा था। उसने शार्ट कट तरीके से पैसा कमाने की सोची। उसने मदन लाल और उसकी पत्नी 26 अप्रैल को बंधक बना घर साढ़े सात लाख रुपये की नगदी लूट ली थी। 
विज्ञापन


इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसने तीन लोगों को साथ मिलाया। आरोपियों ने दंपति को बंधक बनाकर उनसे लूटपाट की और फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस को जगदेव सिंह उर्फ जग्गा के बारे में पता चला। पुलिस ने उसे जांच में शामिल कर गिरफ्तार किया। उसके बाद पुलिस ने उसी के आधार पर जगजीत सिंह और गुरमेल सिंह को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें