फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप कर युवती को धमकाया, मुंह खोला तो मार दूंगा

Tue, 15 Apr 2014 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने खाली कोठी में एक किशोरी के साथ दुराचार किया। आरोपी ने किशोरी को किसी को न बताने की धमकियां दी। हिम्मत दिखा किशोरी ने रविवार को इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।
विज्ञापन


परिजनों ने इसकी शिकायत थाना सदर पुलिस के पास की। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर नवीन शर्मा के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता की मेडिकल जांच

पुलिस ने सोमवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए। जांच अधिकारी एएसआई राजिंदर सिंह ने कहा कि पीड़िता कोठियों में साफ सफाई का काम करती है।

एक सप्ताह पहले उसकी मां रिश्तेदारों के पास गई थी। पीछे से किशोरी अकेले ही एक कोठी में काम कर वापस घर जा रही थी। रास्ते में आरोपी नवीन शर्मा ने उसे घेर लिया और मुंह पर हाथ रख उसे पास की एक खाली कोठी में ले गया।
विज्ञापन

पीड़िता की हिम्मत जागी, पर कुछ दिन बाद

वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया और उसे किसी को न बताने की धमकी भी दी। डरी सहमी किशोरी ने कुछ दिन तक किसी को कुछ नहीं बताया। रविवार को किशोरी ने अपनी मां को सारी बात बताई।

उसकी मां ने पिता को जानकारी देने के बाद इसकी शिकायत थाना सदर में कर दी। पुलिस ने जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी नवीन शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया।

एएसआई राजिंदर सिंह ने कहा कि नवीन शर्मा के घर पुलिस ने छापामारी की थी, लेकिन वह वहां से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें