फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते को कलंकित कर भांजे ने मामी के साथ किया रेप

Mon, 11 Apr 2016 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
विज्ञापन
हरियाणा के फतेहाबाद में टोहाना की एक कालोनी में भांजे द्वारा मामी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी भांजे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में टोहाना की एक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी बहन की शादी मूनक पंजाब के भूताल नगर निवासी गुरप्रीत सिंह के साथ हुई, जो रिश्ते में उसका भांजा भी लगता है। पीड़ित महिला के अनुसार, आरोपी युवक का उसके घर पर आना-जाना है।

महिला ने बताया कि उसका पति किसी मामले में जेल में बंद था। एक मार्च की रात को गुरप्रीत उसके घर घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इसके बाद उसने आपबीती अपने परिजनों को बताई। महिला थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें