फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवाओं ने बनाई वेबसाइट और करने लगे शराब की होम डिलीवरी

Mon, 11 Apr 2016 05:40 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
शराब की होम डिलीवरी करने वाले आरोपी युवक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते क्रेज को देखते हुए दो ग्रेजुएट युवकों ने वेबसाइट बनाकर शराब की होम डिलीवरी शुरू कर डाली। डेढ़ माह तक सब सही चला। अपना स्टॉर्टअप चालू करके बड़ा बिजनेस मैन बनने के सपने ने दोनों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। दोनों आरोपियों से क्राइम ब्रांच पुलिस एक दिन की पूछताछ में लगी है। 
विज्ञापन


डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले उन्हें ऑन लाइन शराब की होम डिलिवरी करने की शिकायत आई थी। इसके बाद उन्होंने आरोपियों की साइट चेक की। इसके बाद पुलिस ने एक्साइज डिपार्टमेंट से मामले के बारे में जानकारी ली।

यहां से पता चला कि ऑनलाइन होम डिलिवरी और बगैर एक्साइज ड्यूटी जमा किए व्यापार को अवैध माना जाएगा। इसके बाद पुलिस ने सेक्टर-18 में मॉल की डिलिवरी करने आए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया और उसके पास से 30बोतल स्कॉच बरामद किया। वहीं, मामले में शामिल पुलिस को एक अन्य आरोपी की तलाश है। 
विज्ञापन

 
एक आरोपी बीई पास और दूसरा एमबीए पास
पुलिस के अनुसार पहला आरोपी पंचकुला निवासी प्रथाम गुप्ता(26) और दूसरा आरोपी अनुराग श्रीवास्तव(29) निवासी जीरकपुर के रूप में हुई। प्रथम गुप्ता पंजाब यूनिवर्सिटी से बीई पास ऑउट है। वह चंडीगढ़ में इनफोर्समेंट में टेक्नीकल इनेलिस पद पर काम करता है। जबकि, अनुराग श्रीवास्तव बीएससी इलेक्ट्रानिक और पत्राचार से एमबीए पास है। वह केपी एमजी कंपनी से चंडीगढ़ डीसी ऑफिस के प्रोजेक्ट पर काम करता था। 

ऐसे हुई मुलाकात और शुरुआत
पुलिस के अनुसार अनुराग की गर्लफ्रेंड प्रथम के साथ काम करती थी। उसी के माध्यम से दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद इन्होंने जॉब के स्टार्ट अप की शुरूआत करने का मन बनाया। इन्हें दिल्ली में चलने वाली मधूलोका डॉट कॉम के बारे में जानकारी मिली। उस साइड से दोनों ने पूरा फारमेट चुराया और अपना काम स्टॉर्ट कर लिया। 

ऐसे करते थे काम: 
किसी का कॉल आने के बाद दोनों अपनी नजदीक वाले ठेके से शराब की बोतले खरीदते थे। इसके बाद कॉलर को प्रति बोतल के पीछे 20 से 30 रुपये फायदा लेकर डिलिवरी कर देते थे। इन्होंने बताया कि इस तरह से मार्जिन बहुत कम था। लेकिन, भविष्य में इनको ऑर्डर व विज्ञापन मिलने का लालच था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें