फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः नारनौल में कैदी ने जेल में ही फांसी लगाकर की खुदकुशी, जेब से मिला सुसाइड नोट

Fri, 21 Feb 2020 03:45 PM IST
खुशबू गोयल मनोज, नारनौल (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जिला जेल नसीबपुर के टॉयलेट में गुरुवार देर रात 2:15 बजे बंदी ने फंदा लगाकर जान दे दी। बंदी के पास प्रोफाइल टिकट पर लिखे मिले सुसाइड नोट में उसने अपने चाचा व गांव के अन्य लोगों पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। सिटी पुलिस ने इस मामले में परिजनों की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गोद गांव निवासी सुरेंद्र (40) का पिछले साल अक्तूबर महीने में अपने चाचा राजेंद्र के साथ विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने सुरेंद्र, उसकी पत्नी और दो बच्चों पर मारपीट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। उपचार के दौरान नौ दिन बाद घायल राजेंद्र की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में तब गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ दी थी और सुरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पिछले तीन माह से वह जेल में बंद था। 

गुरुवार रात करीब 2:00 बजे सुरेंद्र शौचालय गया था। जब काफी देर तक नहीं लौटा तो सुरक्षाकर्मी उसे देखने गया तो सुरेंद्र ने शौचालय की खिड़की से नीले रंग की रस्सी से फंदा लगा रखा था। उसने तुरंत जेल के अन्य स्टाफ को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जेल अधीक्षक देवी दयाल ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। अधीक्षक ने बताया कि कपड़े से रस्सी बनाकर सुरेंद्र ने फंदा लगाया था। 
विज्ञापन


इसलिए था परेशान
सुरेंद्र के पिता लालाराम ने पुलिस को शिकायत दी है कि आरोपियों ने जमीन के लालच और साजिश में सुरेंद्र, उसकी पत्नी और बच्चों को फंसाया। आरोपी घर पर आकर झगड़ा करते थे और धमकाते थे कि उसे फांसी की सजा दिलाएंगे। दयानंद, उसके बेटे श्याम सुंदर व अजय, सुनील, सुभाष व उसके बेटे अनिल व मुन्नी ने सुरेंद्र को परेशान किया। सुरेंद्र की पत्नी और बच्चों की हाईकोर्ट से जमानत रद्द हो गई थी। इस कारण भी सुरेंद्र तनाव में था।

शव का डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पिता की शिकायत पर मृतक के चाचा, भतीजे समेत सात लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। बंदी के पास से भी सुसाइड नोट मिला है। - मित्रपाल, डीएसपी, सिटी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें