फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वर्दी में आए लुटेरे, लाखों लूट फरार

Sat, 13 Dec 2014 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर चार कार सवार लुटेरों ने पेट्रोल पंपों से कैश लेकर आ रहे कैशियर पर हमला कर दिया। साथ ही उनसे लाखों की नकदी व कार की चाबी लेकर फरार हो गए। लुटेरे पुलिस ड्रेस में थे। राहगीरों ने इकट्ठे होकर घायल कैशियर को सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर कैशियर को पीजीआई रैफर कर दिया गया। पुलिस ने पूरे राज्य में अलर्ट घोषित कर दिया। साथ ही इसकी सीमाओं को सील भी कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। जब दलजीत एंड कंपनी के पैट्रोल पंपों का कैशियर रविंदर सिंह विभिन्न पैट्रोल पंपों से नगदी लेकर अपनी स्विफ्ट कार में रूपनगर से कुराली की तरफ आ रहा था तो गांव बनमाजरा में पीछे से आ रही एक फोर्ड फिगो कार ने उसकी कार को रोक लिया।

उसमें सवार सभी लोग पुलिस की वर्दी में थे। इसी दौरान कार चला रहे कैशियर रविंदर सिंह के पेट के दाईं तरफ तेजधार हथियार के साथ हमला कर दिया। इसमें रविंदर बुरी तरह से घायल हो गया। मौका पाकर लुटेरे कार की चाबी व कैश लेकर फरार हो गए। कैशियर के पास पांच पंपों का कैश था। जो कि लाखों रुपये था। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिंघभगवंतपुरा की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि घायल कैशियर की गाड़ी कब्जे में ले ली है। घटना की जानकारी लेने और बयान दर्ज करने के लिए पुलिस पार्टी पीजीआई चंडीगढ़ भेज दी गई है।

तेज हथियार से हुआ हमला
घायल कैशियर रविंदरपाल सिंह को लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। अस्पताल की डाक्टर रमनप्रीत कौर ने बताया कि घायल की कमर के पास किसी तेजधार हथियार के साथ वार किया हुआ था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें