तीन लड़कियों सहित दो युवकों को किया काबू
- फोटो : Demo Pic
अक्सर आप सुनते रहते हैं कि विदेशी कॉल गर्ल रैकेट का पर्दाफाश। लेकिन क्या पार्किंग एरिया में सेक्स रैकेट देखा है, यहां देख लीजिए, क्योंकि मोहाली पुलिस ने ऐसे ही एक रैकेट का पर्दाफाश किया है।देह व्यापार का कारोबार चलाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा मुहिम छेड़ दी है। पुलिस ने रविवार शाम को तीन लड़कियां और दो नौजवान युवकों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर मामला दर्ज करके अदालत में पेश किया गया।
कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों में नौजवान युवकों की पहचान प्रिंस निवासी अमृतसर और गुरजीत सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई। थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि वीआईपी रोड में एक कार में सवार होकर नौजवान युवक लोगों को लड़कियां सप्लाई करने का धंधा कर रहे हैं। जिसके बाद सहायक इंस्पेक्टर बरमा सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिन्होंने सिविल वर्दी में वीआईपी क्षेत्र में जाकर छानबीन शुरू की।
इस दौरान सामने आया कि शाम के समय एक इंडिगा कार आती है, जिसमें से 3 लड़कियां उतरी और वहां स्थित रेस्टोरेंट और पार्किंग एरिया में टहलना शुरू कर देती है। जिसके बाद ये लड़कियां आने जाने वालों से बात करके उन्हें अपने जाल में फंसा लेती है। जबकि उनके इस धंधे में प्रिंस और गुरजीत सिंह दलाल की भूमिका अदा करते हैं।