पंजाब विश्वविद्यालय में म्यूजिक में पीएचडी कर रही गुरविंदर कौर धनास स्थित घर में संदग्धि परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिली। वह उल्टियां कर रही थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उसने जहरीला पदार्थ निगला है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपेगी। पुलिस के अनुसार मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। लुधियाना निवासी 28 वर्षीय गुरविंदर कौर शादीशुदा थीं। वह धनास में किराये के मकान में अकेली रहती थीं। गुरविंदर कौर मंगलवार की रात अचानक उल्टियां करने लगीं।
हालत बिगड़ती देख मकान मालकिन ने गुरविंदर कौर के पति को फोन किया। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुरविंदर कौर को सेक्टर 16 अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गुरविंदर कौर की पांच महीने पहले शादी हुई थी। वहीं पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।