शहर के एक नामी स्कूल में क्लासरूम में ही दो बच्चों द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल मैनेजमेंट ने दोनों बच्चों को स्कूल से निकाल दिया।
हालांकि, स्कूल मैनेजमेंट इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। वहीं, पेरेंट्स ने स्कूल की कार्रवाई को गलत बताया है। इस मामले पुलिस को भी शिकायत दी है।
जानकारी के मुताबिक, मामला नए सेक्टरों में स्थित स्कूल का है। दोनों ही छात्र कक्षा 5 में पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों क्लासरूम में ही अश्लील हरकत कर रहे थे। तभी उन्हें काबू किया गया। इसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने दोनों बच्चों के पेरेंट्स को बुलाया। लेकिन, कोई भी अपने बच्चों को गलत मानने के लिए तैयार नहीं था।
इसके बाद पुलिस को सूचित किया। मौके पर पीसीआर पार्टी पहुंची। स्कूल मैनेजमेंट का कहना था कि इससे पहले भी बच्चों को अश्लील हरकत करते पकड़ा गया था। मामले में एक पेरेंट ने तो कुछ भी बोलने से मना कर दिया। जबकि दूसरे का आरोप है कि स्कूल मैनेजमेंट द्वारा जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है।
बच्चों को स्कूल से निकालना गलत है। उन्हे बच्चे ने इसी सेशन में दाखिला लिया था। इससे उनके बच्चे का कॅरियर खराब हो जाएगा। हालांकि स्कूल के टीचरों का कहना है कि बच्चों को निलंबित करना उन्हें सजा देना नहीं है।
बल्कि उन्हें गलती का अहसास करवाना है। जिन बच्चों को निलंबित किया गया है उनमें से एक की पहले भी शिकायत आई थी। उसके बाद ही यह कार्रवाई की गई है।