फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी नहीं उतरी थी और कफन मिल गया

Wed, 10 Sep 2014 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों की प्रताड़ना की शिकार शिल्पा को क्या पता था कि जिस लाल रंग का चूड़ा उसने विवाह में पहना था। उसका रंग फीका पड़ने से पहले उसकी अर्थी उठ जाएगी।
विज्ञापन


बेटी की मौत से मां शुभ देवी और पिता तीर्थ राम समेत परिवार के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।सभी उस घड़ी को कोसने में लगे थे, जिस घड़ी उन्होंने शिल्पा की शादी की थी। शिल्पा की मां शुभ देवी ने बताया कि शिल्पा उन्होंने गरीबी के बावजूद किसी तरह से कर्ज लेकर बीएड कराया था।
Trending Videos

नवविवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

पठानकोट के गांव घरोटा में एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान शिल्पा पत्नी राजीव कुमार (22) के रूप में हुई है। मायका पक्ष ने ससुरालियों पर शिल्पा को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

शिकायत के आधार पर कानवां पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

जम्मू के सांझी मोड़ निवासी मृतका की मां शुभ देवी ने बताया कि शिल्पा की शादी पांच माह पहले राजीव से हुई थी। राजीव एयरफोर्स में कार्यरत है। इसलिए वह घर पर नहीं रहता है।
विज्ञापन

चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

मां शुभ देवी ने बताया कि शिल्पा ने बीएड पास किया था। वहीं उसकी जेठानी सरकारी नौकरी करती है। उनका आरोप है कि ससुराली जेठानी की तरह शिल्पा को भी नौकरी पर लगवाना चाहते थे, लेकिन उसके कम नंबर होने की वजह से नौकरी नहीं लग सकी। ससुराली कम नंबर होने को लेकर शिल्पा को लगातार ताने मारते थे।

उसके बारे में मायके वालों को शिल्पा ने बताया भी था। शुभ देवी का आरोप है कि मंगलवार को भी उसने ससुरालियों के झगड़ने के बारे में बताया था। बुधवार सुबह उसके ससुरालियों ने शिल्पा के खुदकुशी करने की सूचना दी।

आरोप है कि ससुरालियों की प्रताड़ना के चलते ही उसने खुदकुशी कर ली। उक्त सारी साजिश राजीव और उसके परिजनों ने की है। शिकायत पर पुलिस ने राजीव, उसके पिता सुभाष चंद्र, मां कमलेश और भाई सुमित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें