साइबर सिटी गुड़गांव में जज का वेश धारण कर लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुके आरोपी आशीष बिशभनोई उर्फ आशीष सेन के केस में अब नया मोड़ आ गया है।
चार साल तक उसके साथ रह चुकी दूसरी पत्नी ने उस पर दुष्कर्म, मारपीट समेत जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत यह नौवां केस दर्ज हुआ है, लिहाजा आरोपी को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर दोबारा पूछताछ कर सकती है।
मूल रूप से हिसार का रहने वाला आशीष बिश्नोई उर्फ आशीष सेन पिछले महीने जब सुर्खियों में आया था जब एक महिला टीवी एंकर की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पिछले कई सालों से गुड़गांव और हिसार में फर्जी जज बनकर लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ चुका है।
पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी, जिसमें सामने आया था कि उसने दो शादियां कर रखी थीं।