फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर बहू: वाट्सऐप पर दी थी सुपारी, NRI के मां-बाप का कत्ल

Sun, 01 May 2016 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
विज्ञापन
एनआरआई के माता पिता की हत्या - फोटो : file photo
विज्ञापन
होशियारपुर में एनआरआई के माता-पिता के मर्डर की गुत्थी सुलझ गई है। उनके कत्ल की सुपारी बहु ने ही वाट्सऐप पर दी थी। गौरतलब है कि जिले के दारापुर टांडा में 28 मार्च को एनआरआई के माता-पिता का कत्ल हो गया था। पुलिस के मुताबिक सुखदेव सिंह और उसकी पत्नी का कत्ल उन्हीं की बहू किरणदीप कौर, एक रिश्तेदार जसप्रीत सिंह जस्सी ने अपने दो अन्य साथियो की मदद से किया था।
विज्ञापन


कत्ल के दौरान आरोपी और कत्ल की साजिश रचने वाली बहू वाट्सऐप पर एक दूसरे से संपर्क में थे। बहू और उसके निर्देश पर वारदात को अंजाम देने वाले तीन लोगों को टांडा पुलिस ने वाट्सऐप संदेशों के माध्यम से ट्रेस किया। चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर टांडा पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक कत्ल के पीछे जस्सी और किरणप्रीत के संबंध थे। एसएसपी होशियारपुर कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि साजिशकर्ता किरणदीप कौर, जसप्रीत सिंह जस्सी निवासी दारापुर, अजय कुमार बंटी निवासी वार्ड 6 टांडा और मनिंदर सिंह निवासी बुताला (ब्यास) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात के दौरान चोरी किए गहने बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध में सास-ससुर बन रहे थे बाधा, प्रेमी के साथ मिल मार डाला

एनआरआई के माता पिता की हत्या - फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार 26 मार्च को जस्सी दोपहर करीब तीन बजे घर में पहले अकेले अंदर गया और वहां चाय पीने के दौरान उसने दंपति की चाय में नशा मिला दिया। दोनों बेहोश हो गए। इसके बाद जस्सी ने अजय और मनिंदर को फोन कर अंदर बुलाया और सभी ने मिलकर दोनों का तकिए से मुंह दबाकर मार डाला। तफ्तीश में अहम सुराग जस्सी और किरणदीप के फोन रिकॉर्ड से मिले।

पुलिस के मुताबिक जस्सी मृतका संतोष कौर की बहन का दामाद है और संतोष के बेटे के ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद उसके उनकी बहू किरणदीप कौर के साथ संबंध बन गए। किरणदीप की अपने सास ससुर के साथ अनबन रहने लगी थी और फरवरी में वह अपने पति के पास ऑस्ट्रेलिया चली गई। उसे पता चला कि उसका पति अपने माता पिता को ऑस्ट्रेलिया बुलाना चाहता है।

इस पर उसने जस्सी के साथ मिल दोनों को ठिकाने लगाने की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक जस्सी कर्ज में दबा हुआ था। बंटी और मनिंदर के भी यही हालात थे। दोनों ने लालच में उनका साथ दिया। वारदात के दिन किरणदीप ऑस्ट्रेलिया से वाट्सऐप पर जस्सी के साथ संपर्क में थी और उसे वहीं से निर्देश दे रही थी। कत्ल के बाद जस्सी ने दोनों लाशों की तस्वीरें भी किरणदीप को वाट्सऐप पर भेजीं। अगले दिन कत्ल का पता चलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जस्सी वहां मौजूद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें