फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के विरोध पर मां के प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत

Wed, 02 Sep 2015 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
मां और व्यक्ति के बीच अवैध संबंधों का विरोध करना बेटे को पड़ा भारी। मां के प्रेमी ने कर दी उसकी हत्या। मामला पंजाब के बठिंडा के गांव बल्लो का है। दरअसल यहां की एक महिला ने अपने प्रेमी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके प्रेमी हरबंस सिंह निवासी बरनाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि एक सितंबर की रात को उसके बेटे बलविंदर सिंह की अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी।

उसका शव गांव बदियाला के बस स्टैंड के पास से मिला है। उसने बताया कि उसके हरबंस सिंह के साथ प्रेम संबंध थे। इसके बारे में उसके लड़के को पता चल चुका था। थाना सदर पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके प्रेमी हरबंस सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें