फरधान थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल के जहर खाने के मामले में दूसरे दिन इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही किशोरी का प्रेमी और उसके परिवार के सभी सदस्य कहीं फरार हो गए। शाम को शव गांव लाया गया, जिसके बाद पीड़ित परिवार वालों में कोहराम मच गया।
बता दें कि फरधान क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को प्रेमी युगल ने जहर खा लिया था, जिसमें किशोरी ने पहले खेत में जहर खाया था। इसके बाद किशोरी को युवक अपने घर लादकर लाया और फिर उसने भी जहर खा लिया था। किशोरी को अलीगंज स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया था। जबकि युवक को लखीमपुर में भर्ती कराने की बात सामने आई थी। बुधवार को इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई, जिसके बाद प्रेमी युवक और उसका परिवार घर में ताला डालकर कहीं फरार हो गए। बताते है कि प्रेमी युवक शादीशुदा है, उसकी एक साल पहले शादी हो चुकी हैै। इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।