लुधियाना में मां ने दो बेटियों को मारकर रजाई मे छुपाया
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के लुधियाना में एक मां ने अपनी दो बेटियों को मारकर रजाई के नीचे छुपा दिया और खुद नहर में छलांग लगा दी। मृतकों की पहचान लीजा (5) और अक्षरा (3) के रूप में हुई है। वहीं, उनकी मां मां मनजिंदर उर्फ ज्योति सिविल अस्पताल में भर्ती मिली।
खबर मिलते ही एडीसीपी-2 संदीप गर्ग, एसीपी बलविंदर सिंह और थाना डाबा के एसएचओ विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हत्या का मामला है। मां ने दोनों बच्चियों की हत्या करके शव रजाई के नीचे छुप दिए।
पता चला है कि हत्या करने के बाद महिला ने दुगरी नहर में कूदकर खुदकुशी की कोशिश की थी, लेकिन गोताखोरों ने उसे डूबते हुए देख लिया और बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया था।
मामले को लेकर पुलिस अब अनेक पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, इलाके में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है और कई प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं।