फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिवा समेत भाखड़ा नहर में कूदे प्रेमी-प्रेमिका, वजह चौंका देगी

Sun, 22 May 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
सांकेत‌िक फोटो
विज्ञापन
पंजाब के पटियाला में एक प्रेमी जोड़े ने एक्टिवा समेत भाखड़ा में छलांग लगा दी। इसके पीछे की वजह पता चली तो सब हैरान रह गए। प्रेमी प्रेमिका ने नहर के बख्शीवाला पुल से शुक्रवार देर शाम छलांग लगाई।
विज्ञापन


राहगीरों ने किसी तरह से लड़की को नहर से बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जबकि लड़का एक्टिवा समेत नहर के बहाव में बह गया। जिसकी खबर लिखे जाने तक गोताखोरों की टीम की ओर से तलाश की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक प्रेमी जोड़े को जाति न मिलने के कारण जुदा होने का डर सता रहा था।

मामले के जांच अधिकारी बख्शीवाला थाने के एएसआई भुपिंदर सिंह ने बताया कि मरने वाली लड़की की पहचान विभूति (25) पुत्री कृष्ण पाल जगदेव निवासी मनजीत नगर पटियाला और प्रेमी की पहचान अमनप्रीत सिंह (26) पुत्र श्मशेर सिंह निवासी आदर्श कालोनी पटियाला के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग जाति के थे, बिछुड़ने का डर था

राजीव कुमार दोस्तों के साथ नदी में नहाने पहुंचा था कि पानी के तेज बहाव में आ गया। - फोटो : डेमो पिक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे एक लड़का व लड़की एक्टिवा स्कूटरी पर भाखड़ा नहर के बख्शीवाला पुल पर आए। कुछ देर तक दोनों स्कूटरी से उतर कर आपस में बातें करते रहे। फिर लड़के ने एक्टिवा चलाई और लड़की उसके पीछे बैठ गई। इसके बाद लड़का-लड़की ने एक्टिवा समेत नहर में छलांग लगा दी। यह दृश्य देखकर लोग एकदम को तो समझ नहीं पाए कि क्या हुआ है।

लोगों ने शोर डालना शुरू कर दिया और किसी तरह से लड़की को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह मर चुकी थी।  जबकि लड़का एक्टिवा समेत पानी के बहाव में आगे बह गया। एएसआई भुपिंदर सिंह ने बताया कि दोनों लड़का-लड़की के आपस में प्रेम संबंध थे। लड़का रामदासिया बिरादरी से था, जबकि लड़की मिस्त्री जाति की थी। शायद दोनों को डर था कि जाति न मिलने के कारण उनके परिवार दोनों के प्रेम संबंधों के लिए राजी नहीं होंगे। वह जुदा कर दिए जाएंगे।

इसी डर से लड़का-लड़की ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाई होगी। परिवार वालों के बयान लिए हैं, उनके मुताबिक उन्हें दोनों के प्रेम संबंधों के बारे में कुछ पता नहीं था। पुलिस ने बताया कि लड़की की मां आयुर्वेदिक डाक्टर है। लड़की का पोस्टमार्टम कराके लाश वारिसों के हवाले कर दी गई है। मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। लड़के की तलाश अभी गोताखोरों की टीम की ओर से की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें