फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दयी मां का कलेजा भी नहीं कांपा: पति से हुआ विवाद तो पांच माह की बच्ची को मार डाला, पहले गला दबाया फिर...

Sun, 08 Jan 2023 08:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

प्राथमिक जांच में पता लगा है कि महिला का घरेलू क्लेश चल रहा था और शनिवार की देर शाम पति से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने गुस्से में आकर घटना को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फगवाड़ा में महिला ने अपनी पांच माह की बच्ची की जान ले ली। घटना गांव लखपुर की है। महिला ने घरेलू कलह की वजह से बच्ची की जान ली। पहले उसने बच्ची का गला दबाकर मारने की कोशिश की। बाद में उसे पानी की टंकी में फेंक दिया। परिजनों ने बच्ची को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्जकर उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


थाना रावलपिंडी की एसएचओ कांति बिरहा ने बताया कि गांव लखपुर निवासी महिला किरण का शनिवार को अपने पति से विवाद हुआ तो वह देर शाम अपनी पांच माह की बच्ची को लेकर घर से बाहर चली गई। बाहर जाकर उसने बच्ची को जान से मारने की नीयत से पहले उसका गला दबाया और फिर पानी की टंकी में फेंक दिया। 

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजनों ने जब बाहर जाकर देखा तो बच्ची को पानी की टंकी से निकाल अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना प्रभारी कांति बिरहा ने बताया कि बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक बच्ची की बुआ सोनिया के बयान पर आरोपी महिला किरण के खिलाफ एफआईआर दर्जकर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता लगा है कि महिला का घरेलू क्लेश चल रहा था और शनिवार की देर शाम पति से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने गुस्से में आकर घटना को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें