नोएडा के एक निजी अस्पताल में करवाया गर्भपात
पीड़ित महिला ने बताया कि जनवरी 2022 में उसके पेट में दर्द हुआ। इसकी जानकारी उसने आरोपी एमडी को दी। आरोपी ने उसका अल्ट्रासाउंड करवाया। रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि वह पांच सप्ताह की गर्भवती है। इसके बाद आरोपी ने नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में गर्भपात करवा दिया। इसके बाद पीड़ित महिला ने पलवल पुलिस को इस मामले में शिकायत दी। पुलिस ने एमडी अनिल गुप्ता के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर जीरकपुर थाने को भेजी है। जीरकपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एनआरआई महिला की तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर मांग रहा था पांच लाख, गिरफ्तार
एनआरआई महिला को प्यार के जाल में फंसाकर अश्लील तस्वीरें खींचने और उसे वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला से वीडियो वायरल न करने के एवज में पांच लाख रुपये मांग रहा था। आरोपी की पहचान बरनाला जिला निवासी गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि कनाडा से एक महिला ने ऑनलाइन शिकायत दी थी। शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती बरनाला के गगनदीप सिंह से हुई थी। कुछ दिन पहले वह भारत आकर गगनदीप से मिली भी थी। इस दौरान आरोपी ने उसकी तस्वीरें ले लीं। इसके बाद पीड़िता कनाडा चली गई। आरोपी ने उसे उसकी तस्वीरें भेजकर कहा कि उसके खाते में कुछ रुपये डाल दे। ऐसा न करने पर वह तस्वीरों को वायरल कर देगा।
पहले तो पीड़िता ने उसके बैंक खाते में रुपये डलवा दिए। बाद में आरोपी पीड़िता को और परेशान करने लगा और धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगने लगा। परेशान होकर महिला ने कनाडा से चंडीगढ़ पुलिस को मेल पर शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी किसान है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को जांच में शामिल होने के लिए थाने बुलाया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।