मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पानीपत में पांच से छह साल से किराए के मकान में रह रहे है। उसके पति दूसरे देश में काम करते है। उसके दो बच्चे है। जिसमें एक छोटा लड़का तीन वर्ष और बड़ी लड़की पांच वर्ष की है। शुक्रवार को बड़ी लड़की गली में खेल रही थी तभी उनका पड़ोसी किराएदार 12 वर्षीय नाबालिग आया और बच्ची को मम्मी से बताएगी तो पिटेगी बात कहकर तीसरी मंजिल पर ले गया।
वहां पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब मां बच्ची को नहलाने लगी तो उसे दुष्कर्म होने का पता चला। पूछने पर बच्ची ने आरोपी नाबालिग का नाम बताया। जिसके बाद रविवार को उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहीं सोमवार मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि पर आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया। मां का कहना है कि सोमवार को वह पूरे दिन बच्ची का इलाज कराने के लिए सामान्य अस्पताल में गुहार लगाती रही। शाम छह बजे जाकर भर्ती हुई।