फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट दर्द के बाद नाबालिग को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, डॉक्टर की बात सुनकर उड़ गए होश

Tue, 01 Oct 2019 12:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पड़ोस में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग को माता-पिता की हत्या करने की धमकी देकर आरोपी बीते कई माह से दुष्कर्म करता रहा। डर के कारण पीड़िता ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। पीड़िता के गर्भवती होने पर उसके पेट में दर्द रहने लगा तो उसके परिजन निजी अस्पताल में जांच करवाने पहुंचे। यहां पर खुलासा हुआ कि वह 7 माह की गर्भवती है। थाना दरेसी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय नाबालिग पांचवीं की छात्रा है। उसके माता-पिता सुबह काम पर चले जाते थे। उनके पड़ोस में रहने वाला युवक इस बात का फायदा उठाकर उसके घर पहुंच जाता। नाबालिग को माता-पिता की हत्या करने की धमकी देकर दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। बीते कई माह से वह पीड़िता से दुष्कर्म करता आ रहा था।

 लगभग चार दिन पहले पेट में दर्द होने के कारण परिजन पीड़िता को एक क्लीनिक पर दवा दिलाते रहे। लेकिन पेट का दर्द कम नहीं हुआ। आखिरकार वह उसे सिविल अस्पताल लेकर गए वहां पर खुलासा हुआ कि वह सात माह की गर्भवती है। परिजनों ने जब पीड़िता से पूछा तो उसने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला युवक दुष्कर्म कर रहा था। थाना दरेसी पुलिस ने शिकायत के आधार आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें