लड़की ने दो बार यूजीसी नेट एग्जाम क्लीयर कर लिया था, उसके बावजूद उसने फंदा लगाकर जान दे दी। वजह जानकर मां-बाप भी चौंक गए। मामला हरियाणा के रोहतक का है। एमबीबीएस छात्र के बाद एमडीयू के यमुना हॉस्टल में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
मृतक राखी तीसरी बार में जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) क्लीयर नहीं कर पाने से आहत थी, जबकि वह दो बार नेट क्वालीफाई कर चुकी थी। सुबह मैस में नहीं पहुंचने पर सहेली ने कमरे में झांककर देखा तो शव फंदे पर लटका मिला। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का पता चलने पर छात्रा की मां, भाई और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए।
पुलिस के अनुसार, छात्रा दो बार नेट क्वालीफाई कर चुकी है। तीसरी बार जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) की परीक्षा दी थी। परीक्षा का शनिवार को परिणाम आया है। लेकिन परीक्षा में जेआरएफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाने की वजह से उसके आत्महत्या करने का अंदेशा जताया जा रहा है।