फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट पर दागी गोली, 7.53 लाख लूटकर फरार

Mon, 07 Jan 2019 03:40 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में सोमवार दोपहर नेशनल हाईवे पर मनी ट्रांसफर फर्म के एक कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर 7.53 लाख रुपये लूटकर शातिर फरार हो गए।

विज्ञापन


एजेंट के पेट में छर्रे लगे हैं। उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। लुटेरे बिना हेलमेट के थे। उन्होंने मफलर से अपने चेहरे ढके हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब और हरियाणा पुलिस को अलर्ट कर दिया है। चार दिन पहले सोलन शहर में कारोबारी के दफ्तर में हथियारबंद बदमाश पिस्टल लहराते घुस गए थे। वे अभी तक पकड़े नहीं गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

लूटेरों ने लालचंद का बाइक पर सवार होकर किया पीछा

पुलिस के अनुसार कांशी राम मनी ट्रांसफर फर्म का कलेक्शन एजेंट लाल चंद (24) निवासी खोखराणा, बीकानेर सोमवार दोपहर करीब 1 बजे पैसा लेकर बाइक पर नालागढ़ से बद्दी आ रहा था।

बाइक पर सवार दो युवकों ने मलपुर की पुलिया के पास उससे छीनाछपटी की। लाल चंद ने बाइक पर तेज रफ्तार से भाग गया। बदमाशों ने उसका पीछा किया और हरिपुर संडोली के समीप निजी होटल के सामने बाइक को टक्कर मारकर उसे गिरा दिया।

वे लाल चंद से कैश बैग छीनने लगे। जब उसने बैग नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने उसके पेट पर गोली दाग दी। वे बैग लेकर नालागढ़ की तरफ फरार हो गए। राहगीरों ने लाल चंद को गंभीर हालत में बद्दी अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

सीमाएं सील, जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी : एएसपी  

मनी ट्रांसफर फर्म के मालिक कांशी राम ने बताया कि बैग में 7.53 लाख रुपये थे। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि घटनाक्रम की सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

घटना के बाद पुलिस ने बीबीएन की सीमाओं को सील कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीआईजी शिमला आसिफ जलाल ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें