फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला: थाने में जिंदा जलाए गए युवक ने दम तोड़ा, 11 नामजद आरोपियों में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं

Sun, 17 Apr 2022 05:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

गुरुवार की ही रात को 90 प्रतिशत तक झुलस चुके युवक की गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल से अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के थाना सिटी में दिन दहाड़े पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाए गए युवक की रविवार सुबह अमृतसर के मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर थाना सिटी में कांग्रेस पार्षद समेत 11 आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है लेकिन इनमें से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


90 प्रतिशत तक झुलस चुके युवक की मौत की पुष्टि एसपी (देहात) जगजीत सिंह सरोआ ने की और कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार युवक ने अपनी पत्नी को देह व्यापार के धंधे से निकालने के लिए पुलिस से गुहार लगाई थी और एक रेणू प्रधान नामक महिला सहित कुछ लोगों पर मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद युवक और उसकी पत्नी को आरोपी पक्ष लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था और अदालत ने पुलिस को पति-पत्नी को सुरक्षा देने का आदेश जारी किया था लेकिन इस मामले में बीते गुरुवार की शाम को नया मोड़ उस समय आ गया जब युवक और उसकी पत्नी थाना सिटी के अधिकारियों से आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाने पहुंचे। 

युवक की पत्नी के अनुसार आरोपी पक्ष के लोगों ने सिटी थाना परिसर में ही उसके पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बयान के आधार पर गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे थाना सिटी की पुलिस ने कांग्रेस पार्षद नरिंदर सिंह मनसू व रेणू प्रधान सहित 11 लोगों को नामजद कर मामला दर्ज किया था। गुरुवार की ही रात को 90 प्रतिशत तक झुलस चुके युवक की गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल से अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें