हादसे में लोथड़ा बन चुके मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। जीआरपी ने देर रात घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर की दूरी तक जांच अभियान चलाया लेकिन कोई कपड़ा, जूता या अन्य सामान नहीं मिला। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर शव निर्वस्त्र कर ट्रैक पर फेंका है, ताकि हत्या को हादसे का रूप दिया जा सके। जीआरपी हर पहलू से जांच कर रही है।
उत्तर संपर्क क्रांति की चपेट में आने से व्यक्ति का शव लोथड़ा बन चुका है। शरीर के अंग एक किलोमीटर तक बिखरे मिले हैं। रेलवे ट्रैक पर दूर तक कोई कपड़ा, जूता या अन्य सामान न मिलने से आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव निर्वस्त्र कर ही यहां फेंका गया हो। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष आंकी जा रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी शिनाख्त का प्रयास कर रही है। - सतेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, जीआरपी, सोनीपत