फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: नहाने की बात कहकर दो किशोरों को ले गए युवक, यमुना नदी से दोनों के शव मिले, हत्या का केस दर्ज

Mon, 19 Jul 2021 09:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)

सार

24 घंटे बाद दोनों किशोरों के शव यमुना नदी से बरामद हुए। शव पर चोट के निशान देखने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। और शव रखकर सड़क जाम कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
मोहसीन और अन्नू मिया की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव उमेदगढ़ के दो किशोरों को नहाने के बहाने तीन युवक यमुना नदी पर ले गए। जब किशोर घर नहीं पहुंचे तो परिजन उन्हें नदी पर पहुंचे। वहां दोनों के कपड़े देखकर उनकी तलाश के लिए अभियान चलाया गया। 24 घंटे बाद दोनों के शव यमुना से बरामद हुए हैं। उनके शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने एक शव को जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन


डीएसपी गन्नौर व मुरथल ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे बाद जाम खुलवाया और उन्हें बुलाकर ले जाने वाले युवकों के खिलाफ हत्या व शव खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

गांव उमेदगढ़ निवासी खुर्शीद ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उसका छोटा बेटा अन्नू मिया (16) और परिवार का ही मोहसीन (17) रामनगर की एक निजी कंपनी में काम करते थे। उसके बेटे अन्नू मिया ने उसे बताया था कि उनकी सनपेड़ा गांव निवासी विकास के साथ कहासुनी हो गई थी। विकास ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। इस कारण उसके बेटे अन्नू व मोहसीन ने फैक्टरी में जाना बंद कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्शीद ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े छह बजे विकास अपने दो दोस्तों के साथ उनके घर पर आया था। वह अन्नू व मोहसीन को अपने साथ ले गए। इसके बाद शाम तक उसका बेटा और मोहसीन वापस नहीं आए तो वह उन्हें तलाश करते हुए यमुना नदी के मीमारपुर घाट पर गया था, जहां पर दोनों के कपड़े मिले थे।

इसके बाद गोताखोरों की मदद से सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अन्नू मिया का शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसके बाद जब मोहसीन का शव मिला तो उसके शरीर पर भी चोट के निशान मिले।

उन्होंने मोहसीन के शव को भिगान के पास हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। सुबह करीब साढ़े दस बजे जाम लगाने की सूचना के बाद मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। बाद में डीएसपी विपिन कादियान व जोगेंद्र राठी ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। पुलिस ने मामले में खुर्शीद के बयान पर विकास व दो अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
गांव उमेदगढ़ के दो किशोरों के शव यमुना नदी से बरामद किए गए हैं। एक किशोर के पिता का आरोप है कि घर से बुलाकर हत्या की गई है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी मुरथल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें