फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: नमक खरीदने कार से उतरा व्यक्ति पल भर में दो हिस्सों में बंटा, देखने वालों की कांप उठी रूह

Mon, 16 May 2022 09:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब)

सार

पुलिस ने बताया कि एक्सयूवी कार में गेहूं और आडू वगैरह रखे हुए थे जिस कारण कार अपना नियंत्रण खो बैठी। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने नमक की ट्राली के ड्राइवर और हादसे को अंजाम देने वाले ड्राइवर के विरुद्ध कार्रवाई करने में जुट गई थी।
विज्ञापन
शव को बाहर निकालते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के भरतगढ़ क्षेत्र के समीप सोमवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें व्यक्ति का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों की रूह कांप उठी। भरतगढ़ चौकी प्रभारी व जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रूपनगर मार्ग पर एक देसी नमक बेचने वाली ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। नमक खरीदने के लिए खड़े व्यक्ति को एक्सयूवी कार ने टक्कर मार दी और व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मनिंदर पाल सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी खरड़ अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करके अपनी कार से घर जा रहा था। रास्ते में जब वह भरतगढ़ के समीप पहुंचा तो सड़क पर खड़ी नमक बेचने वाले ट्रैक्टर ट्राली के पास से नमक खरीदने लगा। पत्नी पूजा और ससुर कार में ही बैठे थे। इस दौरान तेज रफ्तार एक्सयूवी कार (सीएच 01 बीके 5536) ने ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। मनिंदर पाल सिंह कार और ट्राली के बीच में आ गया। शरीर के दो टुकड़े हो गए और मौके पर ही मौत हो गई।

दर्दनाक हादसे को देखकर मृतक की पत्नी और ससुर की हालत गंभीर हो गई जिनको रूपनगर सिविल अस्पताल लाया गया। एक्सयूवी कार का ड्राइवर भी इस हादसे में जख्मी हो गया उसको भरतगढ़ अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि एक्सयूवी कार में गेहूं और आडू वगैरह रखे हुए थे जिस कारण कार अपना नियंत्रण खो बैठी। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने नमक की ट्राली के ड्राइवर और हादसे को अंजाम देने वाले ड्राइवर के विरुद्ध कार्रवाई करने में जुट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें