फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंध खत्म करने को कहा तो प्रेमी ने प्रेमिका के पति को ही मार डाला

Thu, 17 Dec 2020 11:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पानीपत के गांव कुटानी में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के पति को शराब पिलाई फिर अपने दोस्त के साथ प्रेमिका के पति को नशे की हालत में तालाब के पास ले गया, जहां पर गला दबाया और शव तालाब में फेंक दिया। मृतक की पत्नी अपने प्रेमी के साथ संबंध खत्म करना चाहती थी लेकिन प्रेमी लगातार धमकी दे रहा था कि अगर प्रेम संबंध खत्म किए तो उसके पति की हत्या कर देगा।

विज्ञापन


10 दिसंबर की शाम को उसने वारदात को अंजाम दिया। पत्नी की शिकायत पर किला थाना पुलिस ने प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर ले लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करेगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।


जिला सहारनपुर के गांव बरसी निवासी आकाश (23) का परिवार 15 साल से पानीपत के गांव कुटानी में किराए पर रहता है। आकाश की तीन साल पहले शादी हुई थी। उसी मकान में अलवर के गांव रुध निवासी संदीप यादव भी किराए पर रहता था। संदीप का पिछले डेढ़ साल से आकाश की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 
विज्ञापन


पत्नी अब प्रेम संबंध खत्म करना चाहती थी। जिस पर संदीप उसके पति की हत्या करने की धमकी देता था। गत 10 दिसंबर की सुबह साढ़े आठ बजे आकाश भैंसवाल के पास स्थित पाइप बनाने की फैक्टरी में काम पर गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। 11 दिसंबर को पत्नी ने किला पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन

पत्नी ने पुलिस के सामने शक जाहिर किया कि आकाश को संदीप ने ही लापता किया है। पुलिस ने 13 दिसंबर को संदीप से पूछताछ की लेकिन वह पुलिस को गुमराह करता रहा। गुरुवार को पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि बिहार के सिवान निवासी राजू के साथ मिलकर उसने आकाश की हत्या की है। पुलिस ने संदीप की निशानदेही पर बरसत मोड़ के पास तालाब से आकाश का शव बरामद किया। परिजनों ने बताया कि आकाश और संदीप एक ही फैक्टरी में काम करते थे। आकाश संदीप पर बहुत विश्वास करता था। 

परिजनों का आरोप : पत्नी भी है वारदात में शामिल
मृतक आकाश के मामा राकेश ने बताया कि संदीप कई बार आकाश की पत्नी से हत्या करने की बात कह चुका था। इसके बाद भी उसने आकाश को ये बात नहीं बताई। आठ दिसंबर को भी संदीप ने उसको ये बात कही थी। अगर पत्नी आकाश को ये बात बता देती तो आकाश कभी संदीप के बुलाने पर नहीं जाता। उन्हें शक है कि इस मामले में पत्नी का हाथ है। 
आरोपियों ने रस्सी के साथ आकाश की गला घोंटकर हत्या की है। पुलिस आरोपियों से रिमांड के दौरान हत्या में प्रयुक्त रस्सी को बरामद करेगी। फिलहाल मामले में उसकी पत्नी के हाथ होने की बात सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है। - सतीश वत्स, डीएसपी हेडक्वार्टर, पानीपत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें