फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar Crime: सब्जी कारोबारी के घर में घुसे नकाबपोश, गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर लूटे 12 लाख रुपये

Mon, 05 Feb 2024 11:42 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

सब्जी कारोबारी रंजीन सोमवार सुबह पूरे परिवार के साथ घर में था। करीब साढ़े छह बजे नकाबपोश लुटेरे घर में घुसे और पिस्तौल दिखाकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। आरोपी घर में करीब आधे घंटे तक लूटपाट करते रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के न्यू रसीला नगर में सोमवार तड़के करीब साढ़े छह बजे बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर सब्जी कारोबारी को लूट लिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने परिवार को गन प्वाइंट पर बंधक बनाया और घर से 12 लाख नकदी समेत करीब 15 लाख के गहने लूटकर फरार हो गए। वारदात न्यू रसीला नगर की गली नंबर-3 में हुई है। हालांकि, अभी तक ये नहीं पता चला है कि व्यापारी ने इतने पैसे घर पर क्यों रखे थे। 

सब्जी कारोबारी रंजीन ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में था। सोमवार तड़के नकाबपोश लुटेरे उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने आते ही पूरे परिवार को गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने घर के अंदर से करीब 12 लाख रुपये कैश और 15 लाख के गहने लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के लिए आरोपी घर के अंदर करीब 30 मिनट तक रहे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर थाना-1 पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। डीसीपी संदीप शर्मा ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस की टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें