फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala News: किराना व्यापारी पर दातर से हमला, 1.70 लाख रुपये लूटे, तीन नकाबपोशों ने की वारदात

Fri, 30 Jun 2023 10:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

एसएचओ किरपाल सिंह ने कहा कि तीनों अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बाजार की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही लुटेरे सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
पीड़ित दुकानदार से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला जिले में बेगोवाल के भीड़भाड़ वाले मेन बाजार में गुरुवार देर रात तीन बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने किराना व्यापारी पर दातर से हमला कर 1.70 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। बेगोवाल के वार्ड नंबर-2 के रहने वाले पीड़ित विजय कुमार बतरा (53) ने बताया कि वह टाहली चौक में किराना स्टोर चलाता है। 29 मई की रात करीब साढ़े नौ बजे उसने अपनी दुकान बंद की और सेल के 1.70 लाख रुपये बैग में ले लिया। फिर वह स्कूटी से शहर के एक डॉक्टर से दवा लेने चला गया। 

विज्ञापन


बाजार में तीन नकाबपोश लुटेरों ने उसे घेर लिया। उन्होंने अपना मोटरसाइकिल उसकी स्कूटी के आगे लगा दिया। एक नौजवान ने दातर ले रखा था। उन्होंने घबराकर स्कूटी माता रानी मंदिर की तरफ मोड़ ली। लुटेरे पीछा करते रहे और पैलेस के पास उसे धक्का मार कर गिरा दिया। इतने में एक नौजवान ने उसके सिर पर दातर से वार किया तो उन्होंने हाथ आगे कर दिया। दोनों लुटेरे पैसों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। विजय बतरा ने बताया कि उन्हें आठ टांके लगे हैं। एसएचओ किरपाल सिंह ने कहा कि तीनों अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बाजार की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही लुटेरे सलाखों के पीछे होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें