फतेहाबाद के गांव ढाणी ठोबा में नहर में एक दिन की बच्ची का शव मिला है। शव मिलने की सूचना मिलने पर शहर फतेहाबाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने गांव के चौकीदार धर्मसिंह के बयान पर मामला दर्ज किया है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने आसपास के आशा वर्कर से रिपोर्ट मांगी है कि एक से दो दिन पहले जिन महिलाओं की डिलिवरी हुई है उसकी रिपोर्ट दी जाए।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले के मुताबिक पुलिस को दिए ब्यान में धर्मसिंह ने बताया कि वह ढाणी ठोबा में चौकीदार है। वीरवार रात को सूचना मिली कि मुंशीवाला माइनर में नवजात बच्चे का शव तैरता हुआ आ रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया गया। शव एक दिन की बच्ची का था। मामले की सूचना गुरूनाननपुरा पुलिस को दी गई। आरोप है कि किसी महिला ने लोकलाज के डर से नवजात बच्ची के जन्म छिपाने के लिए नहर में फैंका है।
72 घंटे के लिए शव गृह में रखवाया गया
नवजात बच्ची का शव नहर में मिला है। आसपास के आशा वर्कर से रिपोर्ट मांगी गई है। बच्ची के शव को पहचान के लिए शव गृह में रखवाया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
-राधेश्याम, इंचार्ज गुरूनानकपुरा।