मारपीट की घटना की शिकायत पुलिस से करने पर गुस्साए अकालगढ़ के रहने वाले रविपाल ने महिला को अगवा कर उसके साथ दुराचार किया। उसके बाद किसी हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने नग्न हालत में पड़ी पीड़िता की वीडियो क्लिप भी बनाई। बाद में उसे मरा हुआ समझ आरोपी पीड़िता के गहने लेकर फरार हो गया।
थाना सुधार के प्रभारी रंजीत सिंह ने कहा कि आरोपी रविपाल के खिलाफ दुराचार, अगवा करने, हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। मामला पीड़िता की बेटी ज्योति के बयान पर दर्ज किया गया है। पीड़िता को गंभीर हालत में पहले सिविल अस्पताल, फिर लुधियाना भेजा गया। सिविल अस्पताल लुधियाना से भी उसे पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले के जांच अधिकारी थानेदार परमिंदर सिंह ने कहा कि पीड़ित महिला के साथ हुए सि पूरे घटनाक्रम को एक साजिश के तहत अंजाम दिया गया है।
इस साजिश में दंगा पीड़ित कालोनी लुधियाना के दंपति साजन एंव सुक्खी भी शामिल है। आरोपी रविपाल केसाथ साजन और सुक्खी को भी नामजद किया गया है। पुलिस को दिए अपने ब्यान में ज्योति ने कहा कि आरोपी उसकी मां को अकालगढ़ स्थित उसके घर से अगवा कर ले गए। रविपाल ने उसकी मां को अपने घर ले जाकर दुराचार किया। उसके बाद अश्लील वीडियो बनाई और गहने लूट लिए। ज्योति ने कहा कि उसकी मां ने आरोपी रविपाल के खिलाफ लुधियाना के थाना डुगरी में मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके चलते वह उसके साथ रंजिश रखता था।