फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 किलो हेरोइन का मामला: कपूरथला पुलिस को मिली कामयाबी, मुख्य आरोपी को कार समेत पकड़ा

Sat, 04 Sep 2021 03:09 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

31 अगस्त को पंजाब की कपूरथला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। पुलिस ने 20 किलो हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार था। पंजाब पुलिस के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत 100 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला पुलिस ने 20 किलो हेरोइन मामले के एक और आरोपी को भुल्लाराई चौक फगवाड़ा से एक सफेद वरना कार समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गगनदीप निवासी दादर मोहल्ला फगवाड़ा के रूप में हुई है। एसएसपी कपूरथला हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी का खुलासा पीटर मसीह ने पूछताछ के दौरान किया था। उसने बताया था कि गगनदीप ने हेरोइन की खेप लेने के लिए उसे भेजा था।

विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि गगनदीप के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे भुल्लाराई चौक फगवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया। वह अपनी वरना कार में जा रहा था। उन्होंने बताया कि गगनदीप कुख्यात गैंगस्टर रजनीश कुमार उर्फ प्रीत फगवाड़ा का भाई है, जो इस समय जेल में बंद है।

पीटर भी जेल में रहा और उसने जेल में प्रीत फगवाड़ा से संपर्क किया था। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान गगनदीप ने खुलासा किया कि उसके भाई प्रीत ने उसे पीटर मसीह से मिलवाया था और उसके कहने पर ही दोनों ने हेरोइन तस्करी का धंधा शुरू किया था और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे से बात कर रहे थे। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी को ढिलवां थाना कपूरथला में दर्ज एफआईआर के तहत ही गिरफ्तार किया गया है और इस केस में एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 को भी जोड़ा गया है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया था, जिन्होंने आगे की जांच के लिए उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया, ताकि पुलिस ड्रग सिंडिकेट की हर एंगल से जांच कर सके। एसएसपी ने बताया कि पुलिस जल्द प्रीत फगवाड़ा को भी जेल से लाकर इस मामले में पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें