फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: ससुराल पहुंच पति ने पत्नी के सिर में गोली मार की हत्या, तीन महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज

Tue, 21 Sep 2021 12:30 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा के पानीपत में तीन महीने पहले परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करने वाली युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही की। पत्नी मायके में ही रह रही थी। पति उसे अपने साथ चलने का दवाब बना रहा था। इनकार करने पर उसने वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
मृतक मुस्कान की फाइल फोटो, रोते हुए मां व बहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ससुराल जाने से इनकार करने पर पति ने मायके में रह रही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मकान मालिक और आसपास के लोगों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। खास बात यह है कि तीन माह पहले ही दोनों ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ कोर्ट में शादी की थी।

विज्ञापन

 
पुलिस को दी गई शिकायत में मृतका मुस्कान (21) की बड़ी बहन रुखसार ने बताया कि वे मूलरूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के गांव करतारपुर के निवासी हैं और पिछले ढाई साल से मनीष कॉलोनी, सेक्टर-29 पानीपत में किराये के मकान में रहते हैं। पड़ोस में ही आरोपी विजय कुमार निवासी मुजफ्फरनगर भी रहता था। 

तीन माह पहले ही विजय और बहन मुस्कान ने कोर्ट में शादी कर ली थी। इस पर परिजनों ने एतराज जताया था। परिजनों की नाराजगी के बाद मुस्कान मायके में ही आकर रहने लगी थी। साथ ही विजय को फोन कर रिश्ता खत्म करने की बात कही थी। एक माह पहले भी विजय घर आया था और मुस्कान को जबरन ले जाने की जिद कर रहा था लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इसके बाद दोबारा वह सोमवार सुबह घर पहुंचा और मुस्कान को साथ ले जाने का दबाव मनाया, जब वह जाने के लिए तैयार नहीं हुई तो आरोपी विजय ने मुस्कान के सिर में गोली मार दी। इससे मौके पर ही मुस्कान की मौत हो गई। 
विज्ञापन


शोर मचाने पर मकान मालिक और आसपास के लोगों ने विजय को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। सेक्टर- 29 थाना पुलिस और डीएसपी के पहुंचने पर लोगों ने आरोपी विजय को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक कारतूस और कट्टा बरामद किया गया है। 

कोर्ट मैरिज के बाद पति-पत्नी में अनबन के चलते पति ने गोली मारकर पत्नी की हत्या की है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवती के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे और वह युवती को भेजने से इनकार कर रहे थे। इसी रंजिश में आरोपी ने गोली मारी है। मामले में मृतका के बहन की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। -प्रदीप कुमार, डीएसपी सेक्टर 29 थाना।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें