5 घंटे में एक गर्भवती युवती का चेकअप हुआ, फिर उसकी मौत हो गई और अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। अस्थियां तक गायब कर दी गईं। घटना पंजाब के होशियारपुर की है।
थाना माहिलपुर तहत गांव बिंजों में 5 जून को रात एक अविवाहित गर्भवती युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका का उसी रात घरवालों ने आनन फानन में अंतिम संस्कार भी कर दिया और अगले ही दिन उसकी अस्थियां भी गायब कर दीं। मामले में गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को गुप्त तौर पर सूचना दी तो पुलिस मामले की जांच में जुटी।
मृतका के गर्भवती होने की बात का पता चलने के बाद मामले को कथित ऑनर किलिंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। लेकिन जांच कर रहे डीएसपी गढ़शंकर का दावा है कि मामला परिवार की बदनामी के डर से जल्दबाजी में अंतिम संस्कार का है।