यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अंबाला से नंगल डैम के लिए रोजाना पैसेंजर ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन नंबर 64563/64564 अंबाला-नंगलडैम-अंबाला रोजाना चलाई जाएगी। यह ट्रेन एक मई से चलेगी। ट्रेन अंबाला से सुबह 07.45 बजे चलेगी और 11.40 बजे नंगलडैम पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 64564 नंगलडैम से यह दोपहर 02.40 बजे चलकर शाम को अंबाला 07.45 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन धूल कोट, दप्पर, घग्गर, चंडीगढ़, मोहाली, खरड़, मोरिडा, कुराली, रोपड़ नगर व आनंदपुर साहिब होते हुए जाएगी।
ट्रेन नंबर 64561 दिल्ली-अंबाला एमईएमयू 30 अप्रैल को दिल्ली से दोपहर 11.30 बजे चलकर शाम 7.30 बजे अंबाला पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 54562 अंबाला-दिल्ली जं एमईएमयू दो मई को अंबाला से सुबह 6 बजे प्रस्थान करके दोपहर 2.50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन के ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया।