फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में दर्दनाक हादसा: स्कूल जा रही बच्ची को कार ने कुचला, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

Thu, 20 Oct 2022 02:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मूसा के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ईकरा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के प्रगति नगर में गली नंबर-3 के सामने कार की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। वह सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। हादसे के बाद घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने छात्रा के पिता के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


वार्ड-5 ईदगाह कॉलोनी निवासी मूसा ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ईकरा पुलिस लाइन स्थित राजकीय स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा थी। वह गुरुवार सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। जब वह प्रगति नगर में गली नंबर-3 के सामने पहुंची तो इसी दौरान गली से एक चालक अपनी कार को लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसकी बेटी को टक्कर मार दी। 

हादसे में उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे उसके भतीजे ताहिर ने ईकरा को तुरंत सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मूसा के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें