दिल्ली से दशहरा देखकर परिवार संग घर लौट रही नाबालिग युवती की हरियाणा बार्डर पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शराब के नशे में धुत ऑटो चालकों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने लड़की को जबरन ऑटो में उठा लिया। विरोध करने पर भाई का सिर फोड़ दिया और मां पैदल पीछे भागती रही।
चारों आरोपियों ने पहले युवती से गैंगरेप किया और उसके बाद हत्या कर युवती के शव को मिट्टी में गाड़ दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर आज सुबह चारों आरोपियों को पकड़ लिया। चारों आरोपी बालिग़ हैं, जो आसपास के ड्राईवर है। लड़की नौंवी क्लास में पढ़ती थी। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल सोनीपत भेज दिया है।