फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा फिर शर्मसार, सहेली के पति सहित 10 ने किया गैंगरेप

Fri, 01 May 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब का मोगा शहर एक बार फिर शर्मसार हुआ। ब्वायफ्रेंड के साथ सहेली के घर गई युवती से सहेली के पति सहित 10 युवकों ने गैंगरेप कर डाला। गैंगरेप से पहले युवती और उसके आशिक से मारपीट भी हुई।
विज्ञापन


आज मामले की जानकारी देते समय पंजाब पुलिस के आईजी पीएस. उमरामंगल ने न सिर्फ मीडिया के सामने पीड़िता का नाम उजागर कर दिया, ब्लकि यह भी दावा किया कि लड़की झूठ बोल रही है। उधर, पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर लिए हैं। युवती फिल्हाल अस्पताल में दाखिल है।

जानकारी के मुताबिक मोगा के गांव जीता सिंह वाला की रहने वाली 20 वर्षीय लड़की प्रीति (काल्पनिक नाम) बुधवार रात को अपने दोस्त चमकौर सिंह के साथ गांव माड़ी मुस्तफा रहती सहेली के घर चली गई। मौके पर प्रीति की सहेली का पति भी पहुंच गया और दोनों को अपने घर देखकर गुस्से में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में दाखिल है पीड़िता

बताया जा रहा है कि रात के 12 बजे सहेली के पति ने अपने घर 10 और लड़कों को बुला लिया और फिर प्रीति और उसके आशिक चमकौर सिंह को इतनी बुरी तरह पीटा कि दोनों लहूलुहान हो गए।

इसके बाद उक्त दोषी अपने दोस्तों के साथ प्रीति को खेतों में लगी खेतों में ले गया। खेतों में ले जाकर प्रीति की सहेली के पति समेत 10 लड़कों ने बारी-बारी उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस घटना में बुरी तरह घायल हुई प्रीति और चमकौर सिंह को पुलिस सुबह के 5 बजे सिविल अस्पताल लेकर आई।

लड़की के अनुसार सभी आरोपी नशे में थे। इसके बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिवार वालों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि लड़की ब्यूटी पार्लर चलाती है। फिलहाल इस मामले की पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें