लाख कोशिशों के बाद भी महिलाओं पर अत्याचार के मामले थमते नहीं दिख रहे। ताजा मामला मेरठ का है जहां 22 वर्षीय एक लड़की से चलती कार में गैंगरेप किया गया।
आरोपियों ने पीड़ित लड़की को रेप के बाद अजरादा गांव के जंगलों में फेंक कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की बिजनौर के नगीना की रहने वाली है। जिस समय पुलिस टीम उसके पास पहुंची वो बेहोशी की हालत में थी। मुंडाली थाने के थाना इंचार्ज ने बताया कि होश में आने पर पीड़िता ने बताया कि तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया।