फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur News: पांच लाख की मांगी रंगदारी, नहीं देने पर काउंटर पर दागी गोली, बोला- अगली गोली सीने में लगेगी

Fri, 02 Sep 2022 06:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

आरोपियों ने धमकी दी है कि पांच लाख रुपये नहीं देने पर गोली काउंटर पर नहीं अब सीधा सीने में लगेगी। पीड़ित का कहना है कि वह आरोपियों को पहचानते तक नहीं हैं। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बाइक सवार नकाबपोश दो शातिरों ने जीरा बस अड्डे के पास दवा विक्रेता (मेडिकल दुकान मालिक) की दुकान के काउंटर पर गोली दागी। इसके अलावा धमकी देकर गए कि धनराशि उनके पास नहीं पहुंची तो अगली गोली काउंटर पर नहीं सीने पर लगेगी। पीड़ित दुकानदार को दो बार मोबाइल पर आरोपियों का फोन आ चुका है। 

विज्ञापन


उधर, थाना जीरा सिटी पुलिस ने शुक्रवार को दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पुलिस पार्टी शेरां वाला चौक के पास आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि जीरा बस अड्डे के नजदीक कक्कड़ मेडिकल स्टोर पर बिना नंबर की बाइक पर दो नकोबपोश शातिर पहुंचे। 

बाइक से एक शातिर उतरा और कक्कड़ मेडिकल स्टोर के काउंटर पर जाकर गोली दाग दी। उक्त सूचना मिलते ही पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची। दुकान के मालिक कृष्ण कुमार कक्कड़ ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर 96531-39505, 1587874333 नंबर से कॉल आई है। आरोपियों ने उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। 
विज्ञापन


आरोपियों ने धमकी दी है कि पांच लाख रुपये नहीं देने पर गोली काउंटर पर नहीं अब सीधा सीने में लगेगी। पीड़ित का कहना है कि वह आरोपियों को पहचानते तक नहीं हैं। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि इससे पहले भी एक आढ़ती व अन्य व्यापारियों को फिरौती मांगने की कॉल आ चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें