फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में बर्बरता: सिर में वारकर बुजुर्ग दंपती की घर में हत्या, खून से सने मिले दोनों शव

Mon, 10 May 2021 10:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

डबल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, डीएसपी राजिंद्र कुमार ने सीआईए, सीन ऑफ क्राइम व डॉग स्क्वायड की टीमों के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। हत्या लूटपाट के इरादे से की गई या लूटपाट का दिखावा किया गया, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक दंपती का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी में स्थित पुरानी अनाज मंडी में एसबीआई से सेवानिवृत्त (ऋषिपाल) आरपी गोयल (80) व उनकी पत्नी स्नेहलता (75) की तकिये से मुंह दबाकर व सिर में वारकर हत्या कर दी गई। खून से सने उनके शव कमरे में अलग-अलग पलंग पर पड़े मिले। दोनों की नाक व मुंह से खून निकला था। महिला के कानों, हाथों व गले से सोने के गहने गायब थे। पास में ही खून से सना तकिया पड़ा था। 

विज्ञापन


डबल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, डीएसपी राजिंद्र कुमार ने सीआईए, सीन ऑफ क्राइम व डॉग स्क्वायड की टीमों के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। हत्या लूटपाट के इरादे से की गई या लूटपाट का दिखावा किया गया, इसकी पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।

फाइनेंस का भी काम करते थे ऋषिपाल
उनके बेटे अमित गोयल ने बताया कि उसका हिमाचल प्रदेश के पावंटा में स्टोन क्रशर का बिजनेस है। उसके बड़े भाई संजीव गोयल की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। जबकि छोटा भाई अनमोल उसके साथ ही पावंटा में अपने परिवार के साथ रहता है। उसके पिता ऋषिपाल व मां स्नेहलता जगाधरी की पुरानी अनाजमंडी की गोमती गली में रहते थे। 

विज्ञापन
Trending Videos

उसके पिता ऋषिपाल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रिटायर थे और अब फाइनेंस पर रुपये देने का काम भी करते थे। वह भी उनके पास आते-जाते रहते थे। फोन से उनका हालचाल जान लेते थे। रात करीब 8 बजे ही उनकी मम्मी-पापा से बात हुई। सब कुछ ठीकठाक था। अमित ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे उसने उन्हें फोन किया तो बंद मिला, जिसके बाद उसने अपने भाई संजीव गोयल के बेटे विवेक गोयल को फोन कर अपने पिता के घर भेजा। 

उसका भतीजा विवेक अपने दोस्त अनुराग के साथ जब उसके पिता के घर पहुंचा तो घर का गेट अंदर से खुला था। जब वे अंदर गए तो कमरे में अलग-अलग बेड पर पिता ऋषिपाल व मां स्नेहलता के शव खून से लथपथ पड़े थे। उसकी मां के सिर में बाई तरफ चोट लगी थी। दोनों के नाक व मुंह से खून निकला था। बताया जा रहा है कि ऋषिपाल ने कई लोगों को फाइनेंस पर रुपये दिए थे। रुपये के लेनदेन को लेकर भी उनकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। 

रात को 40 मिनट हुई थी बात, सुबह नहीं उठाया फोन  
उनकी पुत्रवधु पावंटा निवासी रेणुका गोयल ने बताया कि उनके सास-ससुर दोनों ही यहां रहते थे। कोविड के खतरे के कारण रविवार रात करीब नौ बजे उसने सास-ससुर को फोन किया था। फोन पर करीब 40 मिनट बात की। तब सास-ससुर ने कहा कि वे पूरी तरह ठीक हैं। 
विज्ञापन

दोनों के स्वास्थ्य को लेकर उन्हें संदेह था, इसलिए उन्हें सोमवार सुबह फिर से फोन किया लेकिन कई बार कॉल करने पर भी दोनों में किसी ने फोन नहीं उठाया। फोन नहीं उठाने पर उसने पड़ोसी को फोन कर उनके घर जाकर पता करने को कहा, जिनके काफी देर डोर बेल बजाने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया। ऋषिपाल गोयल व उनकी पत्नी स्नेहलता करीब 35 सालों से पुरानी अनाज मंडी कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। 

शांत स्वभाव के थे
हत्या के बाद मौके पर आसपास के लोगों की काफी भीड़ लग गई। आस-पड़ोस की छतों पर भी लोगों की भीड़ लग गई। सबके मन में एक ही सवाल था कि दंपती की हत्या क्यों की गई। उनका किसी के साथ कोई विवाद भी नहीं था। वे तो शांत स्वभाव के थे। लोगों ने बताया कि दंपती अक्सर गेट को अंदर से बंद रखते थे फिर हत्यारे कैसे अंदर चले गए। हालांकि सुबह जब पड़ोसी उनके घर पहुंचे तो गेट अंदर से खुला हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने में किसी करीबी व्यक्ति का भी हाथ हो सकता है। 
बुजुर्ग दंपती की तकिए से गला दबाकर हत्या की गई है। प्राथमिक जांच में लूटपाट वाला एंगल नजर नहीं आ रहा है। बुजुर्ग दंपती अकेले की रहते थे। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा, फिलहाल अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - कमलदीप गोयल, पुलिस अधीक्षक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें